{"_id":"5a5f63414f1c1b86268b4df4","slug":"police-caught-the-robber-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में लूट करने वाला कालू गैंग पुलिस की गिरफ्त में, ऐसे यात्रियों को करते थे टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में लूट करने वाला कालू गैंग पुलिस की गिरफ्त में, ऐसे यात्रियों को करते थे टारगेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
train
आगरा- जयपुर और दिल्ली की ट्रेनों में जहरखुरानी वाला कालू तोमर गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। थाना आगरा फोर्ट जीआरपी ने कालू को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
बदमाशों के पास से लूटे गए 70 मोबाइल, 750 ग्राम नशीला पाउडर और नकदी मिली है। कालू शातिर जहरखुरान है। वह पहले भी गैंगस्टर समेत कई मामलों में जेल काट चुका है।
सीओ जीआरपी योगेश पाठक ने बताया कि थाना प्रभारी आगरा फोर्ट ललित त्यागी ने मंगलवार शाम को अर्जुन उर्फ कालू तोमर निवासी टेढ़ी बगिया को स्टेशन परिसर से पकड़ा।

Trending Videos
बाद में उसकी निशानदेही पर अब्बास नगर, ताजगंज के चांद और आमिर व टेढ़ी बगिया के सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश शातिर जहरखुरान हैं।
लंबे समय से ट्रेनों में जहरखुरानी करके लूटपाट करते रहे हैं। कई दफा जेल भी जा चुके हैं। आमिर, चांद भी कालू गैंग के सदस्य हैं। पूर्व में आगरा फोर्ट व आगरा कैंट थानों से जेल भेजे जा चुके हैं।
बदमाश ट्रेनों यात्रियों की रेकी करते हैं। इनका निशाना खासतौर से शादी समारोह में आने-जाने वाले परिवार होते हैं, क्योंकि इनके पास जेवरात भी होते हैं।
सीओ ने बताया कि बरामद 70 मोबाइलों में ज्यादातर महंगे हैं। इनसे कई मुकदमों का खुलासा होगा। अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।