फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught large consignment of ganja two smugglers arrested in mainpuri

मैनपुरी: ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 5.86 कुंतल गांजा पकड़ा, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 27 Dec 2021 04:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 04:38 PM IST
सार

ओडिशा से गांजा की तस्करी थम नहीं रही है। मैनपुरी पुलिस ने 5.86 कुंतल गांजा बरामद किया है। यह गांजा ट्रक में छिपाकर लाया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Police caught large consignment of ganja two smugglers arrested in mainpuri
ट्रक से बरामद गांजा और पकड़े गए दो तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद में थाना करहल पुलिस ने सोमवार को सर्विस रोड पर गांव गोदई के पास एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली। उसमें 15 बोरियों में तस्करी कर लाया गया करीब 5.86 कुंतल गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह गांजा ओडिशा से तस्करी कर लाया गया था। 

विज्ञापन

 एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि मीठेपुर चौकी के पास गश्त कर रही पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि एक ट्रक में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया गांजा लदा हुआ है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ के साथ सख्ती के साथ चेकिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा कर पकड़ा ट्रक 
कुछ देर बाद कठफोरी की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया तो पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तब चालक ट्रक को गोंदई जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर ले जाने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उसे रोक लिया। इस दौरान ट्रक से कूदकर दो लोग भागने लगे। जिन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 15 बोरियों में करीब 5.86 कुंतल गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज के रहने वाले हैं पकड़े गए आरोपी
एसपी के अनुसार पकड़े गए तस्कर अतर सिंह और सतेंद्र सिंह निवासी शेखूपुर थाना इंदरगढ कन्नौज ने बताया कि बरामद गांजा वह लोग पटना बिहार के रहने वाले रिंकू के साथ ओडिशा से लेकर आ रहे थे। वह रास्ते में मिर्जापुर के पास उतर गया था और दूसरी गाड़ी से पीछे चल रहा था। 

ट्रक मालिक वेदप्रकाश ने उन्हें गाड़ी में रिंकू द्वारा माल लदवाने की बात कही थी। उक्त लोगों द्वारा ट्रक में कबाड़ का माल भी लादा था, गांजा की बोरियां अंदर छिपाकर ला रहे थे। पुलिस भागे हुए ट्रक मालिक व दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में सर्विलांस सेल की भी मदद ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed