{"_id":"5bd43ad1bdec226970457432","slug":"police-caught-illegal-gun-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को अवैध हथियारों का मिला बड़ा जखीरा, दिवाली पर काले कारोबार का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को अवैध हथियारों का मिला बड़ा जखीरा, दिवाली पर काले कारोबार का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Updated Sat, 27 Oct 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के कोतवाली सिढ़पुरा पुलिस ने एक बड़ी असलाह फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। फक्ट्री से बड़ी मात्रा में तमंचा और गोली बारूद बरामद किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। दिवाली से पहले पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली सिढ़पुरा के गांव सयोड़ी के जंगल में अवैध असलाह फैक्ट्री का संचालन लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने पुख्ता जानकारी पर मौका स्थल को घेरकर छापा मारा। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को यहां 20 तमंचा और बड़ी मात्रा में असलाह बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ग्रीस, गुलाब सिंह और अभजीत सिंह हैं, जो जनपद एटा के निवासी हैं। ये तीनों सयोड़ी के जंगल में लंबे समय से अवैध असलाह बनाने का काम कर रहे थे। कासगंज एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि असलाहों की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पिछले दो महीने में ऐसी चार अवैध असलाह फैक्ट्रियों को पकड़ा है। एसपी कासगंज ने सिढ़पुरा पुलिस को 25 हजार का इनाम भी दिया है।
विज्ञापन