फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught four miscreants of Tala Chaabi gang In Agra one injured during encounter

Agra: ताला-चाबी गैंग के दो बदमाशों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल; 40 लाख की चोरी को दिया था अंजाम

Mon, 15 Apr 2024 03:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 03:17 PM IST
सार

दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। शाहगंज में डेयरी व्यवसायी के घर में 40 लाख की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिला था।

विज्ञापन
police caught four miscreants of Tala Chaabi gang In Agra one injured during encounter
ताला चाबी गैंग के सदस्य गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज पुलिस ने ताला-चाबी बनाने का झांसा देकर घरों में चोरी करने वाले गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पथौली में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। एक के पैर में गोली लगी है। आरोपी मध्य प्रदेश और गुजरात से अलग-अलग जिलों में जाकर वारदात करते थे। हाल ही में डेयरी व्यवसायी के घर से 40 लाख के जेवरात चोरी किए थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से इनका सुराग मिला।

विज्ञापन


गैंग ने वेस्ट अर्जुन नगर निवासी डेयरी व्यवसायी सोनू भदौरिया के घर में आठ अप्रैल को वारदात की थी। उनकी पत्नी घर में अकेली थीं। तभी ताला-चाबी बनाने के बहाने दो बदमाश घर में घुसे। रूई, तेल मंगाने के बहाने भेजकर जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि रकाबगंज क्षेत्र की एक धर्मशाला में गैंग ठहरा था। मगर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए। बाद में एक नंबर मिला। उसकी लोकेशन अलीगढ़ की आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश आगरा में वारदात के बाद अलीगढ़ गए थे। पुलिस टीम लगी थी। फिर से आगरा में वारदात के लिए आए थे। शनिवार की रात गैंग को पथौली में पुलिस ने घेर लिया। दो को पकड़ लिया। एक के पैर में गोली लगी। पूछताछ के बाद गैंग के दो और सदस्य पकड़ लिए गए।

चोरी की साइकिल से करते थे रेकी

एसीपी ने बताया कि गैंग के सदस्य ट्रेन से आगरा आते हैं। बस अड्डे, पार्किंग आदि में खड़ी साइकिल चुराते हैं। धर्मशाला में रुकते हैं। दिन में गली मोहल्लों और काॅलोनी में साइकिल से चक्कर काटकर रेकी करते हैं।

बंद ताले की चाबी बना लेते हैं। साथ ही अकेली महिलाएं और बुजुर्ग वाले घरों के चक्कर काटकर ताला-चाबी बनवाने के लिए बात करते थे। जो लोग घरों में बुलाते हैं। अलमारी और बक्से के ताले ठीक करने के दौरान घर के लोगों को बहाने से दूर भेजकर कुछ सेकंड में जेवरात चुरा लेते हैं। ये यूपी के साथ राजस्थान में भी वारदात कर रहे थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़वानी निवासी नानक उर्फ नानू, अकला सिंह, जिला धार निवासी शेर सिंह और गुजरात के दाहोद निवासी धर्म सिंह को गिरफ्तार किया है। नानक गोली लगने से घायल हुआ है। उस पर शाहगंज और गोरखपुर में 9 केस दर्ज हैं। जेल भी जा चुका है। धर्म सिंह, शेर सिंह पर 5-5 और अकाल सिंह पर 6 केस दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से तमंचा, 1 बाइक, 12 अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 4 टॉप्स, 2 कड़े, 3 चेन, 2 अंगूठी सहित चोरी गया ज्यादातर माल बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed