फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police caught consignment of illicit liquor in potato loaded truck

शराबबंदी वाले राज्यों में ऐसे पहुंचती है अवैध शराब, तस्करी का तरीका देख पुलिस हैरान

Tue, 01 Oct 2019 12:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
police caught consignment of illicit liquor in potato loaded truck
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्करों ने शराब तस्करी का ऐसा हथकंड अपनाया था, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। आलू से लदे ट्रक में शराब की 255 पेटी छिपाकर रख गई थी।  यह खेप शराबबंदी वाले राज्य गुजरात और बिहार को जानी थी।  पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जालौर, राजस्थान निवासी भजनलाल है। वो ट्रक चालक है। पूछताछ में उसने बताया कि सोनीपत, हरियाणा से चार दिन पहले ट्रक में शराब लोड कराई गई थी। 

विज्ञापन


इसमें आलू और लकड़ी के बुरादे के बोरों के पीछे शराब की पेटियां छिपाई गईं थीं। गाड़ी मालिक रामलाल है। चालक शराब को गुजरात ले जाने वाला था। इसके अलावा बिहार भी शराब की सप्लाई करता है। इन दोनों राज्य में ही शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद तस्करी कर शराब ले जाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से 255 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। शराब की कीमत तकरीबन 12.50 लाख रुपये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। वहीं गाड़ी मालिक और सामान मालिक की तलाश की जा रही है।

पूर्व में भी पकड़ी गई है शराब

शहर में हरियाणा की शराब पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। सिकंदरा में ही पिछले दिनों घर में तस्करी कर लाई गई हरियाणा की शराब के साथ पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। आरोपी शराब को यूपी का लेबल लगाकर बेचते थे।

इसी तरह थाना न्यू आगरा पुलिस ने 22 सितंबर को एंबुलेंस में शराब की तस्करी पकड़ी थी। इससे पहले भी हरियाणा को आगरा में तस्करी कर लाए जाने के मामले पकड़े जा चुके हैं।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed