{"_id":"634f9f20a433ea2ea844f0d2","slug":"police-car-overturned-in-the-ditch-due-to-the-driver-taking-nap-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: चालक को झपकी आने से खाई में पलटी पुलिस की गाड़ी, दो सिपाही सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: चालक को झपकी आने से खाई में पलटी पुलिस की गाड़ी, दो सिपाही सहित तीन घायल
Wed, 19 Oct 2022 12:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:24 PM IST
सार
कोतवाली देहात क्षेत्र के पुलिसकर्मी मंगलवार रात को गश्त पर थे। ड्यूटी के बाद बुधवार की सुबह कोतवाली जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी खाई में पलट गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे खाई में पलटी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई पलट गई। इससे गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड जवान घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि हादसा गाड़ी चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के पुलिसकर्मी मंगलवार रात को गश्त पर थे। ड्यूटी के बाद बुधवार की सुबह पुलिसकर्मी थाने जा रहे थे। मोबाइल पुलिस की गाड़ी को एतराम खान चला रहे थे। जबकि इसमें कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और होमगार्ड जवान विजय सिंह बैठे हुए थे।
विज्ञापन
कासगंज रोड से थाना कोतवाली नगर जाते समय चालक को झपकी लग गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान घायल हो गया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं क्षतिग्रस्त गाड़ी को क्रेन से उठवाकर थाने पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन