{"_id":"5a5388e04f1c1b40198b585e","slug":"police-can-not-arrested-killers-after-ten-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 माह में नहीं पकड़ पाई हत्यारे, डीएम सर मथुरा पुलिस पर नहीं भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 माह में नहीं पकड़ पाई हत्यारे, डीएम सर मथुरा पुलिस पर नहीं भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 08 Jan 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
डीएम से की डबल मर्डर और डकैती के खुलासे की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना हाईवे के अमर कालोनी में हुए डबल मर्डर और डकैती के मामले में पुलिस के हाथ दस माह भी खाली हैं। सोमवार को मृतक की बेटी दीपा और बेटे राहुल ने डीएम से मामले के खुलासे की मांग की। दोनों बच्चों ने डीएम से कहा, हमें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। 10 महीने बीत गए पर आजतक मां और पिता की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। जबकि खुलासे की गुहार में हमारी बड़ी बहन राखी भी जान गवां चुकी है।
थाना हाईवे की अमर कालोनी में आठ मार्च 2017 को बनवारी और रविबाला की बेरहमी से हत्या करके बदमाश दो लाख रुपए लूट ले गए थे। मां और पिता की हत्या के खुलासे को हर चौखट पर दस्तक देने वाली बड़ी बेटी राखी ने सिस्टम से हारकर आठ अक्तूबर को अपनी जान गवां दी।
बावजूद 10 महीने बीत चुके हैं पर आजतक पुलिस इस डबल मर्डर और डकैती का खुलासा नहीं कर सकी। सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता ताराचंद गोस्वामी के साथ डीएम से मिलने पहुंचे पीड़ित भाई राहुल और बहन दीपा ने पुलिस की जांच पर अविश्वास जताया।
विज्ञापन
भाई और बहन ने स्पष्ट कहा कि केवल आप ही हमें न्याय दिला सकते हैं। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने आश्वस्त किया कि जल्द ही खुलासा होगा। रालोद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर एक माह में राहुल को नौकरी न मिली और खुलासा नहीं हुआ तो आमरण अनशन किया जाएगा।