{"_id":"61dc1ecb79534203040dfddc","slug":"police-busted-illegal-arms-factory-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गांव के बाहर कोठरी में बनाए जा रहे थे तमंचे, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गांव के बाहर कोठरी में बनाए जा रहे थे तमंचे, एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
Mon, 10 Jan 2022 05:25 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Jan 2022 05:25 PM IST
सार
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो हथियार बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
मौके से ये सामान हुआ बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के थाना बरसाना क्षेत्र में गांव हथिया के नजदीक एक खेत में बनी कोठरी में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा मे बने और अधबने तमंचे सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव हथिया के पास खेतों में हथियार बनाए जा रहे थे। इस पर पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से अनीश उर्फ काला निवासी हथिया को गिरफ्तार कर लिया। अनीश खेत में बनी कोठरी में तमंचे बनाने का काम करता था। मौके से तीन तमंचे, बंदूक और तीन कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन