{"_id":"5b951c40867a5501363bcbea","slug":"police-busted-illegal-arms-factory-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, असलहों का जखीरा देख पुलिस रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में चल रही थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री, असलहों का जखीरा देख पुलिस रह गई दंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Sun, 09 Sep 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
अवैध असलहों का जखीरा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज में पुलिस और स्वाट टीम ने सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव हमीरपुर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। गांव के बाहर बने एक मकान में शस्त्र फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने मौके से रायफल, बंदूक, तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। तीन आरोपी पकड़ गए हैं।
एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि स्वाट टीम और थाना सिढ़पुरा पुलिस ने रविवार को सूचना पर हमीरपुर की खाली बिल्डिंग में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों में विनोद, प्रमोद, जबर सिंह निवासी बाड़ौर थाना पटियाली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से दो रायफल 315बोर, एक बंदूक, 25 तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, कारतूस, अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने का सामान और उपकरण बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है।

दूसरे राज्यों में होती है सप्लाई
जिले में बनने वाले अवैध हथियारों को राजस्थान, मध्यप्रदेश के इलाकों से आने वाले लोग खरीदते थे। प्रदेश के लोग भी इन हथियारों को खरीदते हैं। स्वाट
टीम प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि पूरे नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पूर्व में बरामद हो चुके हैं काफी हथियार
पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध हथियारों का कारोबार चल रहा है। इसी साल 19 जनवरी को सोरों पुलिस ने दो अवैध बंदूक और दो रायफल घटियारी के
जंगल की फैक्ट्री से बरामद किए। छह अप्रैल को दो रायफल, दो बंदूक एवं सात तमंचे पुलिस ने बरामद किए।
11 अप्रैल को सादिकपुर के जंगल से पुलिस ने 52 तमंचे और दो रायफल बरामद किए। दो दिन पहले भी अमांपुर के करसाना से शस्त्र फैक्ट्री बरामद की
और एक बंदूक और एक तमंचा बरामद किया गया।