फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police busted duplicate cement making factory in Agra

आगरा में नकली सीमेंट की फैक्टरी का खुलासा: नामी कंपनी के कट्टों में भरा जाता था घटिया सीमेंट, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 12:12 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने नकली सीमेंट बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। इस संबंध में कंपनी के अधिकारी ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
police busted duplicate cement making factory in Agra
गोदाम में रखे नकली सीमेंट के कट्टे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बिचपुरी में गोदाम में नकली सीमेंट की फैक्टरी चल रही थी। नामी कंपनी के कट्टों में घटिया सीमेंट को पैक करके बाजार में भेजने के लिए तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने गोदाम पर छापा मारकर एक आरोपी को पकड़ लिया। नकली सीमेंट, वाहन और पैकिंग का सामान भी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आईआईआरआईएस कंपनी के उप प्रबंधक कमल सिंह ने शिकायत की थी। बताया कि बिचपुरी में एक गोदाम के बेसमेंट में नकली सीमेंट की फैक्टरी चल रही है। यहां अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की नकली बोरियां बनवाकर खराब सीमेंट भरा जा रहा है। इसे बाजार में कंपनी के रेट पर बेचा जाता है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार रात को पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। 
विज्ञापन

एसपी सिटी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मुनेंद्र परमार खेरागढ़ के गांव घुसियाना का रहने वाला है। उसने बताया कि वह खराब और घटिया सीमेंट की अलग-अलग मार्का के कटे-फटे कट्टे कम दाम में खरीदकर लाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कट्टों में भरा जाता था खराब सीमेंट
खराब सीमेंट को अल्ट्राटेक के नाम से बनाए कट्टों में भरकर बाजार में बेच देता है। पुलिस ने यहां से 659 खाली कट्टे, 402 सीमेंट की बोरी, ट्रक, वैगनआर कार, एक अन्य वाहन, कांटा बरामद किया गया। वहीं बोरियां सिलने के उपकरण भी बरामद हुए।

मोबिल ऑयल, घी, रिफाइंड के बाद सीमेंट भी
आगरा में नकली माल की बिक्री का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले नकली मोबिल ऑयल, घी, रिफाइंड, सैनिटाइजर, स्पेयर्स पार्ट्स तक नकली बेचने के मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व में भी नकली सीमेंट बनाए जाने का मामला पकड़ा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed