फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police bike stolen from outside Banke Bihari temple in Vrindavan

भगवान भरोसे सुरक्षा ! वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर से पुलिस की चेतक बाइक चोरी

Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Dec 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Police bike stolen from outside Banke Bihari temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

तीर्थनगरी वृंदावन में आम लोग ही नहीं पुलिस भी चोरों के निशाने पर है। गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर के बाहर से पुलिस की चेतक बाइक चोरी हो गई है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर मौके पर पहुंच गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। करीब पांच घंटे बाद बाइक कांशीराम नगर से बरामद हो गई।

विज्ञापन


पुलिस चौकी जैंत से दो आरक्षी विभागीय डाक लेकर वृंदावन आए थे। विभागीय कार्य करने के बाद उन्होंने बाइक चेतक-13 श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पास खड़ी कर दी और अंदर दर्शन करने चले गए। कुछ देर बाद जब दोनों बाहर आए तो बाइक को न देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास देखा जब बाइक न मिली तो चौकी इंचार्ज और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- थाने में दरोगा की टोपी लगाकर कुर्सी पर बैठा गोकशी आरोपी, तस्वीर वायरल होने पर जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर रमेशचंद्र तिवारी ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर से जुड़े सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को देखा। इस दौरान पुलिस की बाइक को जैकेट पहना एक युवक ले जाते हुए दिखाई दिया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने चोरी गई बाइक को कांशीराम कॉलोनी से बरामद किया है। साथ ही छीपी गली निवासी युवक नारायण सिंह को भी पकड़ा है। सीओ सदर ने बताया कि आरोपी सहित बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस की बाइक चोरी होने की घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं। जिस जगह से बाइक चोरी हुई थी, वहां हर वक्त लोगों की भीड़ रहती है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस के वाहन ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग अपनी सुरक्षा का भरोसा किस पर करें? लोगों का कहना है कि तीर्थनगरी में पहले भी वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed