फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police beat up nagar nigam workers in Agra

Lockdown: आगरा में ड्यूटी पर जा रहे सफाई कर्मियों को पुलिस ने पीटा, आक्रोश

Tue, 12 May 2020 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Police beat up nagar nigam workers in Agra
विरोध प्रदर्शन करते नगर निगम के सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पुलिस ने मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मियों को पीट दिया। इससे सफाई कर्मियों में आक्रोश फैल गया। सभी ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मियों ने आवास विकास स्थित कैंप कार्यालय पर धरना दिया। 
विज्ञापन


ताजनगरी में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष टीम के आने बाद पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई का डंडा चल रहा है। 
विज्ञापन



मंगलवार सुबह कुछ सफाई कर्मी ड्यूटी पर लोहामंडी से आवास विकास कॉलोनी जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पीट दिया। सफाई कर्मियों ने बताया कि वो ड्यूटी पर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के बाद सभी सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। आवास विकास कैंप कार्यालय पर एकत्र होकर धरना दिया। सफाई कर्मियों ने बताया कि पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट की यह 15वीं घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed