{"_id":"5fe6271c8ebc3e435813cd6e","slug":"police-arrests-two-person-who-helps-solver-gang-in-exam-entry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सॉल्वर गैंग के फर्जी प्रवेशपत्र और आधार कार्ड तैयार करने वाले दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: सॉल्वर गैंग के फर्जी प्रवेशपत्र और आधार कार्ड तैयार करने वाले दो लोग गिरफ्तार
Sat, 26 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंकदरा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के लिए काम करने वाले दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनसे फर्जी प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो मोबाइल, 15800 रुपये बरामद किए गए। गैंग के सरगना सहित तीन आरोपी फरार हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गांव भरतिया, थाना बल्देव, मथुरा निवासी कुलदीप और भूपेंद्र चाहर निवासी गांव सोनेगा, थाना कागारौल को गिरफ्तार किया। दोनों फर्जी तरीके से मुन्ना भाइयों को बैठाकर परीक्षा दिलवाते हैं।
भूपेंद्र दो साल से दिल्ली की कोचिंग में शिक्षक है। कुलदीप कोई काम नहीं करता है। कुलदीप के पास से चार आधार कार्ड भी मिले, जिन पर शास्त्रीपुरम निवासी रमेश कुमार, नई दिल्ली निवासी राहुल कुमार, गुरुग्राम निवासी सलमान खान फरीदाबाद निवासी संजय कुमार के नाम लिखे थे। सभी पर एक ही व्यक्ति की फोटो है। भूपेंद्र के पास से लखनपुर निवासी कल्याण सिंह, नरायच निवासी अजय कुमार, नरीपुरा निवासी कमलेश सिंह, न्यू सुरक्षा विहार निवासी राघवेंद्र के नाम का आधार कार्ड मिला। इन सभी पर एक ही व्यक्ति की फोटो लगी है।
सॉल्वर गिरोह: कोचिंग संचालक ने तीन लाख में लिया था पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने का ठेका
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर संचालक संगम है मास्टरमाइंड
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र दिल्ली की एक कोचिंग में शिक्षक है। इसलिए उसके संपर्क में परीक्षार्थी रहते हैं। वह परीक्षार्थियों को पास कराने के लिए बात भी करता था। कुलदीप अभ्यर्थियों को ढूंढने के साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। दोनों पुरानी सुरक्षा विहार कालोनी, सदर निवासी संगम चाहर, सोनगा गांव, कागरौल निवासी मुरारी और मधु नगर निवासी आशीष उपाध्याय के लिए काम करते हैं। संगम कंप्यूटर लैब चलाता है। वह एक्सपर्ट भी है। मास्टरमाइंड भी है।