फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrests eve teasing accused in sahabar crime news in hindi

अब फिर से पढ़ने जाएगी छात्राः छेड़छाड़ से छोड़ दिया था स्कूल, पुलिस ने जेल भेजा आरोपी

Mon, 19 Aug 2019 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 19 Aug 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
police arrests eve teasing accused in sahabar crime news in hindi
सहावर पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
सहावर क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ करने का मनचला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है। छात्रा को पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। सोमवार को वह स्कूल जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बालिका सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में कड़ा पहरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कस्बे के समीप ही एक गांव की छात्रा का पूरा परिवार कई दिनों से दहशत में था। कक्षा 11 की छात्रा 15 दिन से कस्बे के स्कूल में पढने नहीं आ रही थी क्यों कि मनचले रोहतास ने उठा ले जाने की धमकी दे डाली। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन


एसपी सुशील घुले ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सहावर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। थानाध्यक्ष गनेश चौहान ने आरोपी की तलाश में दबिशें दीं और क्षेत्र के ही गांव नाथूपुर के समीप से मनचले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्रा के परिजनों को थाना पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। परिजनों के मुताबिक सोमवार से छात्रा स्कूल में पढ़ने जाएगी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर परिवार का डर कम किया है। 

सुशील घुले, एसपी का कहना है कि सहावर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सभी एंटी रोमियो दल बालिका स्कूलों पर सक्रिय हैं। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed