फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested wanted criminals in firozabad

फिरोजाबाद पुलिस ने दबोचा शातिर बदमाश संतरा, हाथरस में दर्ज हैं कई मुकदमे

Tue, 07 Jul 2020 03:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
police arrested wanted criminals in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

फिरोजाबाद जिले की थाना नारखी पुलिस ने मंगलवार को जाटऊ के पास से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। यह हरियाणा के पलवल में हुई लूट की घटना में वांछित था। उसके खिलाफ हाथरस जिले के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल के निर्देशन में शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसएचओ नारखी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ नारखी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन



वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि जाटऊ के पास हरियाणा के पलवल क्षेत्र में वर्ष 2003 में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम बदल कर रह रहा था यहां

पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बिहारी उर्फ बरकत अली उर्फ संतरा पुत्र सोना बंजारा उर्फ नूर मोहम्मद निवासी जाटऊ, नारखी बताया है। एसएचओ नारखी विनोद कुमार ने बताया कि बिहारी उर्फ बरकत अली अपना नाम बदलकर यहां रह रहा था। 

शातिर बदमाश ने 2003 में हरियाणा के पलवल थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हाथरस जंक्शन के साथ हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में भी मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed