फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two vicious cyber criminals who cheated people of crores of rupees

Mainpuri: फर्जी जीएसटी फर्म का खुलासा, ऐसे बना रहे थे लोगों को ठगी का शिकार...पुलिस ने दो ठग किए गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 12:01 AM IST
सार

फर्जी जीएसटी फर्म खोल कर ठगी करने वाले दो ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के पास से 15 आधार, 9 पेन कार्ड, 17 सिम भी बरामद हुए हैं। 

 

विज्ञापन
Police arrested two vicious cyber criminals who cheated people of crores of rupees
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में पैन और आधार का डाटा चोरी कर फर्जी जीएसटी खोल कर भोले भाले लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए। एसपी ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। बताया कि पकडे़ गए आरोपियों के कब्जे से 15 आधार, 9 पेन कार्ड, 17 फर्जी सिम कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शहर के परशुराम कालोनी निवासी विक्रम भूषण मिश्रा पेशे से अध्यापक हैं। उन्होने एक शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके पास इनकम टैक्स विभाग से लगातार फोन और मैसेज आ रहे थे कि आपने फर्म खोल कर करोड़ों रुपये का लेन देन किया है। इस लेन देन से संबंधित टैक्स भी नहीं भरा है। जानकारी करने पर पता चला कि किसी ने उनके नाम की फर्जी फर्म खोल कर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया है। शिकायत पर एसपी ने फर्जी जीएसटी फर्म खोलकर टैक्स चोरी करने वालों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गुरफान और मोहम्मद जुनैद निवासी घंटे वाली गली फिरोज नगर मेरठ को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पकडे़ गए शातिरों के कब्जे से पुलिस को 15 फर्जी आधार कार्ड, 9 फर्जी पेन कार्ड, 17 फर्जी सिम कार्ड, दो मोबाइल व कुछ नकदी बरामद हुई। जब पूछताछ की गई तो बताया कि वह लोग वह लोग आम नागरिकों के पैन और आधार का डाटा चोरी कर के फर्जी जीएसटी फर्म खोलते हैं। उसमें फर्जी बिल लगाकर जीएसटी की चोरी कर ठगी करते हैं। पकडे़ गए आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed