फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two thieves in agra

आगरा का शातिर चोर: शादी के लिए जिस लड़की को देखने गया, उसके ही घर से चुरा लिया मोबाइल

Fri, 30 Jul 2021 08:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jul 2021 08:18 PM IST
सार

पुलिस ने गुरुवार को शातिर चोर को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को पेशी के दौरान शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
police arrested two thieves in agra
दोनों शातिर चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त शातिर चोर हैं। इनमें से एक चोर तो इतना शातिर है कि जहां उसकी शादी का रिश्ता तय हुआ था, उस घर से भी मोबाइल चुरा लिया। जिसकी वजह से लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। शुक्रवार को यह आरोपी पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके साथी को पुलिस ने जेल भेजा है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बरहन बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे मुखबिर से मिली सूचना पर गांव गढ़ी सुम्मेर के पास राहगीरों से मोबाइल लूटने की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम अजय उर्फ नहना उर्फ अजगर निवासी कुरगवां और शीलेंद्र निवासी नगला सिर्जी थाना बरहन बताए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 11 मोबाइल और एक लैपटॉप मिला है। अजय उर्फ अजगर शातिर चोर है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


अजय उर्फ अजगर से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है। जहां उसका रिश्ता तय होने वाला था, वहां लड़की देखने जाने पर उसने लड़की के घर से मोबाइल चोरी कर लिया था। इसका पता चल जाने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया था। दोनों चोरों ने कितनी वारदात को अंजाम दिया है उन्हें खुद याद नहीं है। कितने मोबाइल व लैपटॉप लूटे और बेचे हैं, यह भी याद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार 
दीवानी परिसर से कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया चोरी का अभियुक्त अजय और नहाना उर्फ अजगर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जब पुलिस को इस बात की जानकारी हुई तो काफी तलाश की गई। मगर, उसका पता नहीं चल सका। बाद में थाना न्यू आगरा में तहरीर दी गई है। बताया गया है कि थाना बरहन पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे चोरी के मोबाइल बरामद किए गए थे। 

इस संबंध में पुलिस लाइन में अधिकारियों ने प्रेस वार्ता भी की थी। शाम को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए गई। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी अजय पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। उसके साथ एक अन्य आरोपी भी था जिसे पुलिस पकड़े हुए थे। एक आरोपी के भागने की जानकारी पर काफी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed