{"_id":"63e81a82072526eba4080af4","slug":"police-arrested-two-gangster-accused-kasganj-news-c-25-1-58287-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गैंगस्टर के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गैंगस्टर के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 12 Feb 2023 04:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/गंजडुंडवारा। गंजडुंडवारा और सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारियों के द्वारा प्रतिबंधित मांस बेचने वाले आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इसमें गंजडुंडवारा क्षेत्र से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। एसपी ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा की विवेचना आपस में बदलकर एक-दूसरे थानों को सौंपी है। विवेचकों के द्वारा आरोपियों की संपत्ति चिन्हित की जा रही है।
प्रतिबंधित मांस बेचने वाले 3 आरोपियों को गंजडुंडवारा थाना प्रभारी ने और सिकंदरपुर वैश्य थाना प्रभारी ने 5 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। गंजडुंडवारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव के पास से आरोपी इमरान और रिजवान निवासी सुजावलपुर को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गंजडुंडवारा और सिकंदरपुर वैश्य की पुलिस संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना एक दूसरे थाने को सौंपी गई हैं। विवेचकों को निर्देशित किया है कि आरोपियों की संपत्ति का चिन्हीकरण शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। इसके बाद संपत्ति को कुर्क कराई जाएगी।