फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two chain snatchers in Agra

Agra News: मथुरा से आकर आगरा में लूटते थे चेन, बाइकर्स गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 14 May 2022 08:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 May 2022 08:33 PM IST
सार

आगरा में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश मथुरा के रहने वाले हैं। ये सूनसान जगह तलाश कर चलती बाइक से झपट्टा मारकर चेन लूट लेते थे। 

विज्ञापन
Police arrested two chain snatchers in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट लेने वाले बाइकर्स गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों मथुरा के रहने वाले हैं। उनसे लूटी गई चेन और तमंचा बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि 12 मई को शास्त्रीपुरम निवासी शिव सिंह और उनकी पत्नी जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


करकुंज मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर चेन और मंगलसूत्र का पेंडल छीन ले गए। इसी तरह सिकंदरा चौराहे के पास स्कूटी सवार महिला के भी गले से चेन लूटी गई थी। महिला मथुरा से लौट रही थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। शनिवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल कट के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया गया। इनमें मथुरा के फरह स्थित गांव पिपरोंठ निवासी रामजीत और गांव गोकुलपुर निवासी तेजवीर उर्फ भूरा हैं। 

विज्ञापन

बदमाशों से यह सामान हुआ बरामद 

बदमाशों से से तीन टूटी चेन, मंगलसूत्र का पेंडल, तमंचा और बाइक बरामद की गई। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी सुनसान रास्तों पर घूमते रहते हैं। बाइक और स्कूटर से जाने वाली महिलाओं के गले पर झपट्टा मारकर चेन और मंगलसूत्र तोड़ लेते हैं। रामजीत के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सिकंदरा में नौ, अछनेरा में दो, मथुरा के रिफाइनरी थाना में एक, फरह में छह और बल्देव में एक मुकदमा दर्ज है। तेजवीर पर पांच मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

थाना एत्माद्दौला पुलिस ने दो युवकों को कालिंदी विहार में तमंचों के साथ गिरफ्तार किया, इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया 80 फुटा मार्ग पेठा नगरी के मोड़ पर दो युवकों के तमंचा लेकर घूमने की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। घेराबंदी कर पकड़ा गया। दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों ने अपने नाम तनिष्क सिंह निवासी शिवा रेजीडेंसी और विकास सागर उर्फ भिक्का निवासी प्रकाशपुरम बताए। तनिष्क पर तीन और विकास पर चार मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed