फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested two bike thieves in Agra news

Agra: पुलिस ने गिरफ्तार किए दो शातिर चोर, नंबर प्लेट बदल राह चलते बेच देते थे चोरी की बाइक

Tue, 17 May 2022 09:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 May 2022 09:47 PM IST
सार

पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी की बाइक को खरीदते थे। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते थे।  

विज्ञापन
Police arrested two bike thieves in Agra news
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यू आगरा थाना पुलिस ने सोमवार की रात दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। ये शातिर चोर चुराई बाइक की नंबर प्लेट बदल कर राह चलते बेच दिया करते थे। ग्राहक से बड़ी मजबूरी की बात कहते थे। सौदा तय होने पर उसे बाइक बेच देते थे। चोरों से चोरी की चार बाइक बरामद की गईं। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि अबुल उलाह दरगाह के पास से दो चोर पकड़े गए हैं। इनके नाम नरीपुरा निवासी अरबाज और शिव कुमार उर्फ शिवा दिवाकर हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बाइक खरीदने-बेचने की बात कबूल की। 
विज्ञापन


पूछताछ में चोरों ने बताया कि चुराई गई बाइक का नंबर बदल देते हैं। इसके बाद राह चलते कम पढ़े लोगों से बात करते हैं। उन्हें सस्ती कीमत में बाइक बेचकर अपना खर्च चलाते हैं। आरोपियों से 50 हजार रुपये भी बरामद हुए। गैंग शहर में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed