{"_id":"65f293a6fb499b90450a6710","slug":"police-arrested-two-accused-who-stole-landlord-atm-and-withdraw-money-in-agra-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मकान मालिक का एटीएम किया चोरी, पैसे निकलाते... घर आकर मोबाइल से मैसेज कर देते डिलीट; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मकान मालिक का एटीएम किया चोरी, पैसे निकलाते... घर आकर मोबाइल से मैसेज कर देते डिलीट; ऐसे हुआ खुलासा
Thu, 14 Mar 2024 03:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Mar 2024 03:03 PM IST
सार
मकान मालिक का एटीएम चोरी करके पैसे निकला लेते थे। इसके बाद घर आकर मोबाइल से मैसेज डिलीट कर देते थे। खुलासा हुआ तो उनके होश उड़ गए। किराएदार ही चोर निकले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने एटीएम कार्ड से पैसे चोरी करने वाले नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये मकान मालिक का एटीएम कार्ड चोरी करके रुपये निकाल रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.30 लाख रुपये, दो मोबाइल और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।
विज्ञापन
हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पांच मार्च को मंडी सईद खां निवासी रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर रुपेंद्र कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके एटीएम से किसी ने कई बार में 1.30 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल से भी मैसेज डिलीट कर दिए।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर उनके मकान में किराए पर रहने वाले एक नाबालिग सहित हरीपर्वत के पुष्पांजलि टावर निवासी आरोपी विनीत कालरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि जरूरत पड़ने पर रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर रुपेंद्र कश्यप उससे मदद लेते थे।
विज्ञापन
मोबाइल के बारे में भी जानकारी करते थे। एक दिन मौका पाकर उनका एटीएम चोरी कर लिया। इसकी जानकारी विनीत को हो गई। दोनों रुपये निकालने के बाद घर जाकर उनके मोबाइल से रुपये कटने के मैसेज को डिलीट कर देते थे।