फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested two accused In Agra who snatched mobile phones of passengers from train

Agra: ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल छीनने वाले दो गिरफ्तार, कब्जे से एक स्कूटी और चार मोबाइल बरामद

Thu, 25 Jul 2024 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 03:29 PM IST
सार

ताजनगरी में ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक स्कूटी और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
police arrested two accused In Agra who snatched mobile phones of passengers from train
UP Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहामंडी थाने की पुलिस ने ट्रेन में बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक स्कूटी और चार मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


लोहामंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि राजा की मंडी स्टेशन के पास आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान यात्रियों से मोबाइल छीनने के बारे में जानकारी मिली थी। टीम ने बुधवार को राजामंडी के रंगरेजान वाली गली निवासी समीर उर्फ बिल्ला और शाहगंज के बारहखंभा निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों आरोपी आउटर पर ट्रेन रुकने के दौरान गेट व खिड़की के पास बैठे यात्रियों के मोबाइल व अन्य सामान छीनकर भाग जाते थे। स्कूटी भी दो महीने पहले सिंधी बाजार से चोरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed