फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three vicious thieves in Mathura 21 stolen mobiles were recovered

Mathura: पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 21 चोरी के मोबाइल बरामद; मंदिरों में वारदात को देते अंजाम

Sun, 24 Mar 2024 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Mar 2024 07:38 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करते हैं। इसके बाद कम कीमत पर बेच देते हैं।

विज्ञापन
Police arrested three vicious thieves in Mathura 21 stolen mobiles were recovered
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने मंदिरों से श्रद्धालुओ के मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पकड़ा है। चोर शनिवार देर रात रंगजी नंगला तिराहा के समीप से गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से चोरी के 21 मोबाइल, एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन


होली पर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान शनिवार को रात को रंगजी नंगला तिराहा के समीप कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही और उनकी टीम ने मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के भगवतपुरा बुमिय का पुल निवासी अंकित उर्फ हाथी पुत्र राजेंद्र कुमार, राहुल पुत्र लाखन एवं मेरठ के माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी सुमित पुत्र शिवकुमार को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इनके पास से चोरी के 21 मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा एक तमचा, दो कारतूस और दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में तीन शातिरों ने बताया कि वह मंदिरों में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करते हैं। सस्ते कीमत पर बेच देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed