फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested three accused in case of suicide of real sisters in Brahma Kumari Ashram in Agra

Agra: ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों के सुसाइड का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा; चौथे की तलाश जारी

Sat, 11 Nov 2023 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 05:34 PM IST
सार

आगरा में ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों के सुसाइड के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। चौथे की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused in case of suicide of real sisters in Brahma Kumari Ashram in Agra
Agra: ब्रह्माकुमारी आश्रम में सगी बहनों के सुसाइड का मामला, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में दो सगी बहनों ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुसाइड नोट में तीन लोगों द्वारा शोषण करने और धोखा देने का जिक्र किया गया है। मामले में मृतका के भाई ने तहरीर दी थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, जगनेर थाना क्षेत्र में बसेड़ी रोड में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र चलता है। इसे क्षेत्र की ही रहने वाली दो सगी बहनें चलाती थी। बीती रात दोनों के शव फंदे पर लटके मिले। वहीं पास में ही सुसाइड नोट पड़ा मिला। सुसाइड नोट में हैरान कर देने वाली बातें लिखी मिली। मामलें में मृतका के भाई सोनू सिंघल ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 'भैया राखी की लाज रखना': ब्रह्मकुमारी आश्रम में सगी बहनों ने मरने से पहले लिखी आपबीती, पढ़कर हिल जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ताराचंद, गुड्ड्न और महिला पूनम को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। चौथे आरोपी नीरज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। 

यह है पूरा मामला 

ब्रह्माकुमारी की दो सगी बहनें एकता (38) और शिखा (32) के शव शुक्रवार को फंदे पर लटके मिले। घटनास्थल पर दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। इसमें माउंट आबू और ग्वालियर स्थित सेंटर से जुड़े दो लोगों सहित चार पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। एकता और शिखा के पिता का नाम अशोक कुमार सिंघल है, जो तांतपुर में रहते हैं।  बताया गया है कि एकता और शिखा ने करीब आठ साल पहले माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारी के मुख्यालय में दीक्षा ली थी। इसके बाद दोनों ने जगनेर में सेंटर शुरू किया था।

यह भी पढ़ेंः- UP: 'खुद सुधर जाओ, वरना दिवाली बाद हम सुधार देंगे', पढ़ें आखिर आरटीओ अधिकारी ने कर्मचारी को यह क्यों कहा?

परिवार के लोगों को देर शाम रूपवास सेंटर से जानकारी मिली कि उनकी दोनों बेटियों ने आत्महत्या कर ली है। इस पर वो पहुंचे। दोनों बहनों के शव हॉल में कुछ ही दूरी पर साड़ी से लटके मिले। पुलिस मौके पर पहुंची। दो सुसाइड नोट मिले हैं। इनमें एकता का तीन और शिखा का एक पेज का सुसाइड नोट है। सुसाइड नोट में नीरज सिंघल नामक व्यक्ति पर धोखा देने, उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed