फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the three attackers who opened fire on the history-sheeter in Saresham dense market

बल्केश्वर में फायरिंग: पुलिस ने तीनों रंगबाज किए गिरफ्तार, दबंगई कायम करनी थी...इसलिए बीच बाजार चलाईं गोलियां

Mon, 12 Aug 2024 07:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 07:54 AM IST
सार

बल्केश्वर में दबंगई कायम करने के लिए हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों रंगबाज गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें से एक पर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
Police arrested the three attackers who opened fire on the history-sheeter in Saresham dense market
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर में सरेशाम घने बाजार में हिस्ट्रीशीटर पर गोलियां चलाने वाले तीनों हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि वह कुख्यात अपराधी पर हमला करके इलाके में अपनी दबंगई कायम करना चाहते थे। ताकि लोग उनसे डरें। हमलावर करन इलाके का डॉन बनना चाहता है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


 

शनिवार को ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई थी। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास दुकानें बंद हो गई थीं। रजवाड़ा निवासी फरमान ने एक दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई थी। हमलावर सीसीटीवी में कैद हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जानलेवा हमले की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने रात में आधा दर्जन से अधिक जगह दबिश दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल लाल मस्जिद वाटर वर्क्स निवासी करन कुमार, शिवम उर्फ डिब्बा (तेज नगर) व राज राठौर उर्फ बकरा (गुम्मट तेज नगर) को पकड़ा गया। तीनों को रविवार को जेल भेज दिया गया। करन इलाके का डॉन बनना चाहता है। उसके खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। अन्य आरोपियों पर भी मुकदमे हैं। पुलिस ने बताया पिछले दिनों जानलेवा हमले में एल्विश पाराशर को जेल भेजा था। उसने तेज नगर निवासी शिवम नाम के युवक को गोली मारी थी। गोली मोबाइल से टकराई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो एल्विश पाराशर और करन दोस्त हैं।


 
विज्ञापन

पीपी नगर में भी चलाई थी गोली
शिवाकुंज, पीपी नगर में 5 अगस्त की रात फायरिंग की घटना हुई थी। योगेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। बाड़े में गाय जाने पर विवाद हुआ था। पड़ोसी ने फोन करके अपने परिचितों को बुलाया था। सिकंदरा पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस घटना में भी करन और उसके दोस्त शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed