{"_id":"64972c75b6c16def5101b3e6","slug":"police-arrested-the-murdered-woman-and-her-son-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-970-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हत्यारोपी महिला और उसके पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हत्यारोपी महिला और उसके पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 24 Jun 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। दो दिन पूर्व युवक की जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला व उसके पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। युवक के पिता ने महिला और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी विधवा महिला से युवक के अंतरंग संबंध थे, लेकिन युवक महिला से
आए दिन पैसे लेता था और अवैध संबंधों के लिए दबाव बनाता था। बृहस्पतिवार की रात्रि को अपने घर से 9 बजे युवक पवन निकल आया था और महिला के घर पहुंच गया। महिला ने पवन को जहरीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक को अपने घर के पीछे ही प्लॉट में डाल दिया और स्वयं ही पुलिस को युवक के पड़े होने की सूचना दी।