{"_id":"67e22c5d247ff6cccd06d167","slug":"police-arrested-the-cunning-thief-raju-panda-in-an-encounter-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राजू पंडा को पुलिस ने दबोचा...ऐसा शातिर जिसकी बंद घरों पर रहती थी नजर, कई थानों में दर्ज हैं 25 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजू पंडा को पुलिस ने दबोचा...ऐसा शातिर जिसकी बंद घरों पर रहती थी नजर, कई थानों में दर्ज हैं 25 केस
Tue, 25 Mar 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 09:39 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राजू पंडा को गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर विभिन्न थानों में 25 से अधिक केस दर्ज हैं। राजू की नजर बंद घरों पर रहती थी।
विज्ञापन
राजू पंडा गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बंद घरों में लंबे समय से अपने गैंग के साथ मिलकर चोरी करने वाले बदमाश राजू पंडा को पुलिस ने पथौली के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उसके बाद से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घेराबंदी के दौरान किया पुलिस पर फायर
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पथौली बैरियर पर चेकिंग के दौरान सोमवार तड़के बाइक सवार अछनेरा के राजू पंडा को रोका गया था। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस पर फायर किया। पीछा करने के दौरान जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें - CM Yogi: गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा...नाम रखा गया शंखढाल

25 केस दर्ज हैं
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार राजू अपने गिरोह के साथ चोरियां करता है। उस पर विभिन्न थानों में चोरी व छिनैती के 25 केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि राजू ने अपने साथी जीतू और गुड्डा कोरी के साथ अक्तूबर-नवंबर में बोदला और अवधपुरी इलाकों में चोरी की थी। नगला अजीता, सेक्टर चार, आनंद नगर, गढ़ी भदौरिया, बोदला, पंचवटी में भी बंद घरों को निशाना बनाया। वह करीब एक साल से लगातार चोरियां कर रहा था। एसीपी ने बताया कि चोरी के माल को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान