फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested the accused by taking the cash of Bricks India Company in Agra

Agra News: ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, 1.36 करोड़ रुपये बोरे में भरकर हुआ था फरार

Fri, 06 Jan 2023 02:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jan 2023 02:54 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार को ब्रिक्स इंडिया कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। विवेक कंपनी के 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। विवेक से पहले पुलिस उसके मामा, ममेरे भाई सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Police arrested the accused by taking the cash of Bricks India Company in Agra
आरोपी कर्मचारी विवेक कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 1.36 करोड़ रुपये बोरे में भरकर भागे ब्रिक्स इंडिया कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि आरोपी विवेक कुमार साईं की तकिया स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 27 दिसंबर 2022 को कैश जमा करने आया था। कंपनी का 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके मामा, ममेरे भाई सहित छह आरोपियों को जेल भेजा था। उनके कब्जे से 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। वहीं विवेक से 10.50 रुपये बरामद किए गए हैं। बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास में पुलिस लगी है। 

विज्ञापन


रकाबगंज क्षेत्र में ब्रिक्स इंडिया कंपनी का कार्यालय है। कंपनी में कैश कलेक्शन का काम होता है। सुरक्षाकर्मियों के साथ कंपनी के कर्मचारी उन कार्यालयों और कंपनियों में जाते हैं, जिनसे करार होता है। वहां से कैश लेकर बैंक में जमा करते हैं। 27 दिसंबर 2022 को कंपनी का कर्मचारी विवेक 1.37 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में विवेक एक बाइक पर जाते हुए दिखाई दिया था। 
विज्ञापन


इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी विवेक की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी के मामा, ममेरे भाई सहित छह आरोपियों को जेल भेजा था। उनके कब्जे से 85 लाख रुपये बरामद हुए थे, लेकिन विवेक का पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उससे 10.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी ने बाकी 42 लाख रुपये कहां छिपाए हैं, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed