{"_id":"5e3d649d8ebc3ee6053df42c","slug":"police-arrested-six-robbers-in-encounter-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे छह लुटेरे, यमुना एक्सप्रेसवे पर करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे छह लुटेरे, यमुना एक्सप्रेसवे पर करते थे वारदात
Sat, 08 Feb 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की थाना मांट पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर लूटपाट करने वाले छह लुटेरों को मुठभेड़ में किया है। इन लुटेरों ने एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को महावन में व्यापारी के चालक से लूट और नवंबर 2019 में दंपती से जेवरात लूटे थे। पुलिस ने लुटेरों के पास 41 हजार, बोलेरो और हथियार बरामद किए हैं।
मांट पुलिस बृहस्पतिवार को एक्सप्रेसवे के राधारानी अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच नोएडा की तरफ से आ रही बोलेरो को रोकने का इशारा किया। रुकने की बजाए भाग रहे बोलेरो सवारों का पीछा करके पुलिस ने दबोच लिया।
सीओ मांट आलोक दुबे ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ में छह लुटेरे पकड़े हैं। इनमें उमेश, संजू उर्फ भोला निवासी जैथोली, इगलास (अलीगढ़), बादल उर्फ भूरा, श्याम निवासी कंजौली सादाबाद और रिजवान खान, अरमान निवासी खंदौली (आगरा) है। इनके पास से 41 हजार रुपये की नकदी, बोलेरो, दो तमंचे और चार चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सीओ मांट ने बताया कि इन लुटेरों ने आगरा के खंदौली निवासी केला व्यापारी शकील अहमद के ड्राइवर इमरान निवासी इस्लाम नगर, एत्माद्दौला (आगरा) और 23 नवंबर, 2019 को दंपती से लूटपाट की थी। लुटेरों के पास से लुटा गया माल बरामद हुआ है।