फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested miscreant after encounter on Ambedkar bridge in Agra

आगरा: आंबेडकर पुल पर बाइक सवार बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Fri, 29 Apr 2022 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Apr 2022 10:37 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह दो महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। 
 

विज्ञापन
police arrested miscreant after encounter on Ambedkar bridge in Agra
मुठभेड़ स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र में आंबेडकर पुल पर शुक्रवार तड़के बाइक सवार बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन

बदमाश के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे 

एसपी सिटी विकास कुमार का कहना है कि धर्मेंद्र नाम का बदमाश को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट आदि के 17 मुकदमे दर्ज हैं। गुरुवार को उसने जीवनी मंडी पुलिस चौकी के पास गरीब नगर में आरिफ नाम के युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। चाकू रफीक के हाथों में लगे। लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकला। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन

एक सप्ताह पहले आया जेल से छूटकर 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि गरीब नगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ छुट्टन उर्फ छोटा थाना छत्ता का हिस्ट्रीशीटर है। उसका एच-एस नंबर 38 ए है। वह एक सप्ताह पहले जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घेराबंदी करने पर बदमाश ने की फायरिंग  

सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी धर्मेंद्र बाइक से कहीं जा रहा है। पुलिस ने आंबेडकर पुल पर उसकी घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में कार्रवाई की। इसमें वह गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पांच मुकदमे और दर्ज हुए

जीवनी मंडी चौकी के प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ छुट्टन पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज थे। इनमें थाना हरीपर्वत में सात, शाहगंज में गैंगस्टर एक्ट, थाना छत्ता के जुआ अधिनियम और गुंडा एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। पांच और मुकदमे बिना नंबर की बाइक, तमंचा, चाकू बरामदगी, पुलिस मुठभेड़ और जानलेवा हमले के दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed