फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested man then stone pelting started among women five injured in agra

आगरा: जमीनी विवाद में चली लाठियां तो पुरुषों को थाने उठा ले गई पुलिस, फिर महिलाओं में शुरू हो गया पथराव, सास-बहू संग पांच घायल 

Tue, 19 Apr 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 11:53 AM IST
सार

बाह के गांव मढे़पुरा में हुए जमीन को लेकर विवाद ने पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया। दो पक्षों में हुए झगड़े की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस दोनों ओर के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। कुछ ही देर हुई थी कि गांव से फिर सूचना  मिली कि अब दोनों पक्षों की महिलाओं में पथराव शुरू हो गया है।

विज्ञापन
police arrested man then stone pelting started among women five injured in agra
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची पथराव में घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाह के मढे़पुरा गांव में पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए झगड़े में पुलिस तीन लोागें को थाने ले आई। इसके बाद दोनो पक्षों की महिलाएं भिड़ गईं और जमकर पथराव हुआ।  इसमें सास बहू समेत पांच महिलाएं घायल हो गईं। 

विज्ञापन


मढे़पुरा निवासी आरती देवी पत्नी जितेंद्र जमीन पर पट्टा होने का दावा कर लकड़ियां रख रही थी। आरती इस जमीन पर अपना दावा कर रही थी। दूसरे पक्ष की गौरा देवी पत्नी राजेश कुमार ने इसका विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के पुरुषों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने मौके से पिता पुत्र शिवराम, राहुल और दूसरे पक्ष के महाराज सिंह को पकड़ लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं भिड़ गईं। पहले उनके बीच लाठी-डंडे चले और फिर जमकर पथराव हुआ। इससे वहां अफरातफरी मच गई। झगड़े में आरती, ऊषा और उसकी सास गुड्डी देवी तथा दूसरे पक्ष की गौरा और जूली घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामले में शिवराम, राहुल, महाराज सिंह का शांति भंग में चालान किया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

दरांती के विवाद में भिडे़ दो लोग, गिरफ्तार

सोमवार को टोडीपुरा गांव में दरांती पर अपना-अपना दावा करते हुए दयाशंकर और सुनील भिड़ गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed