फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested husband who murdered his wife in agra

यूपी: ईंट से सिर पर वार, सीमेंट की चादर से रेता गला, इस बात पर हैवान बना पति; किरन की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

Thu, 17 Sep 2026 07:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 17 Sep 2026 07:44 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में विवाहिता का घर में खून से सना शव मिला था। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में वारदात का जो खुलासा हुआ, वह सनसनीखेज था। आरोपी पति ने पहले पत्नी को पीटा, फिर जो भी उसके हाथ लगा उससे पत्नी पर वार किए।

विज्ञापन
Police arrested husband who murdered his wife in agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के खंदौली के गांव पीलीपोखर में पत्नी किरन की हत्या कर भागे पति वेदप्रताप सिंह उर्फ विवेक को थाना खंदौली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पूछताछ में बताया कि पत्नी से आए दिन की कलह से परेशान हो गया था। कई दिन बाद घर आने पर भी झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद घर में रखी ईंट से सिर पर कई प्रहार किए। 
विज्ञापन


सीमेंट की नुकीली शीट से गला रेत दिया था। बच्चे घर में परिजन को देने के बाद भाग गया था। पुलिस ने उससे हत्या में प्रयुक्त तीन ईंट के टुकड़े और नुकीली सीमेंट शीट के टुकड़े बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


 

घटना 8 सितंबर की है। पीलीपोखर में घर में किरन का शव मिला था। उसके दो बच्चे और पति गायब थे। घटना की जानकारी पर आए परिजन ने हंगामा किया था। मामले में मृतका के भाई ललित की शिकायत पर पति वेदप्रताप सिंह सिकरवार उर्फ विवेक, ससुर राजकुमार, जेठ भानू, भाभी नीतू, सास और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं।

 
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को हत्यारोपी पति वेदप्रताप सिंह सिकरवार उर्फ विवेक को यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली इंटरचेंज के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में विवेक ने बताया कि शादी के बाद से ही पत्नी से उसकी बनती नहीं थी। करीब एक महीने बाद घटना वाले दिन घर आया था। इस पर पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई होने लगी। 

 
विज्ञापन

हत्या के बाद पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। छह वर्षीय बेटे लक्ष्य और चार वर्षीय मुन्नू को लेकर परिवार सहित गांव से कहीं चला गया था। वह कई जिलों में छिपा रहा। कहीं ठिकाना नहीं मिलने पर वापस आ गया। अब पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। एक और युवक की हत्या में संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed