फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four thieves and recovered 10 motorcycles and a loader

Agra News: पुलिस ने 10 बाइक और लोडर सहित 4 चोर पकडे

Sun, 04 Oct 2026 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police arrested four thieves and recovered 10 motorcycles and a loader
• कनुआ बाबा मंदिर रोड पर रात के अंधेरे में पुलिस ने की घेराबंदी
विज्ञापन

-आरोपियों में अलीगढ़ का मुख्य सरगना शामिल, दर्ज हैं कई मुक़दमे

सवांद न्यूज एजेंसी
बाजना। वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना नौहझील पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें, 3 फर्जी नंबर प्लेट, कटी हुई बाइकों के कलपुर्जे और चोरी की गाड़ियां ढोने में प्रयुक्त एक लोडर (छोटा हाथी) बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार (2 अक्टूबर) की रात करीब 11 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए कनुआ बाबा मंदिर नौहझील रोड पर इब्राहिम की दुकान के पास जाल बिछाया। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने चारों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना चांद उर्फ आईया (21) पुत्र साबिर निवासी शाहजमाल (अलीगढ़) है। उसके साथ स्थानीय स्तर पर रेकी और कबाड़ का काम संभालने वाले सलमान (20) पुत्र फकीरा, राजू भगत जी (21) पुत्र देवीचरण और इब्राहिम (49) पुत्र हाजी हबीब (तीनों निवासी कस्बा व थाना नौहझील, मथुरा) को गिरफ्तार किया गया है। सीओ अमरनाथ यादव ने पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

---------------

काटकर बेचते थे बाइकों के पार्ट्स

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। इसके बाद गाड़ियों को छिपाकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर देते थे, ताकि उन्हें आसानी से कबाड़ के भाव बेचा जा सके और पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। मुख्य आरोपी चांद उर्फ आईया पर पूर्व से ही चोरी और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed