फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four accused in encounter hand grenades and pistols recovered in firozabad

Firozabad : पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे चार बदमाश, हैंड ग्रेनेड और तमंचे बरामद, बड़ी वारदात की थी साजिश

Fri, 29 Jul 2022 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों के पास हैंड ग्रेनेड कहां से आया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सब यही कह रहे हैं कि वे पूर्व प्रधान के पति को मारने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
Police arrested four accused in encounter hand grenades and pistols recovered in firozabad
डिब्बे में रखा आरोपियों से बरामद हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व प्रधान के पति की हत्या करने जा रहे चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हैंड ग्रेनेड, तमंचे और कारतूस मिले हैं। आरोपियों के पास हैंड ग्रेनेड कहां से आया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों का पूर्व प्रधान के पति से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते चारों ने हत्या की योजना बनाई थी। वारदात से पहले पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राजपाल, राहुल, सुरजीत और शिवप्रताप निवासी पलिया दोएम (थाना जसराना) व एक अन्य आरोपी विजयपाल पूर्व प्रधान सुनीता के पति प्रदीप यादव की हत्या करने के जा रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी मौका पाकर भाग गया। 
विज्ञापन

हैंड ग्रेनेड और तीन तमंचे बरामद 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, तीन तमंचे, छह कारतूस बरामद किए है। हैंड ग्रेनेड आरोपियों के पास कहां से आया, इसके बारे में अभी तक आरोपियों से पुलिस कुछ भी उगलवा नहीं सकी है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनको जेल भेजा है। क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि राजपाल और उसके बेटे राहुल, सुरजीत एवं शिवप्रताप पहले भी पूर्व प्रधान और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। वहीं राहुल एवं राजपाल के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। 

हैंड ग्रेनेड कहां से आया ? 

हैंड ग्रेनेड आरोपियों के पास कहां से आया, यह बड़ा सवाल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बस इतना ही बता रहे हैं कि हैंड ग्रेनेड लेकर पूर्व प्रधान के पति को मारने जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हैंड ग्रेनेड की मारक क्षमता लगभग सौ मीटर है। अगर गांव में फट जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर हैंड ग्रेनेड कहां से मिला, यह पता लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed