फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested fake IB officer in vrindavan mathura

मथुरा: आईबी का डीआईजी बनकर दिखाया रौब, जांच में खुली युवक की पोल, पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 02 Jan 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

वृंदावन में पुलिस ने आईबी का डीआईजी बन कर पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस्कॉन मंदिर के गेस्ट हाउस में कमरा और मंदिरों में वीआईपी दर्शन के लिए कह रहा था। 

विज्ञापन
police arrested fake IB officer in vrindavan mathura
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में नए साल पर आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) का डीआईजी बताकर पुलिस पर रौब झाड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

रमणरेती स्थित इस्कॉन गेस्टहाउस में शनिवार को पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना परिचय आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) का डीआईजी के रूप में देते हुए कमरा खुलवाने को कहा। लेकिन गेस्टहाउस स्टाफ द्वारा नववर्ष के चलते रूम खाली ना होने का हवाला दिया। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों को किया फोन 
इस पर आरोपी ने स्टाफ को जमकर लताड़ा और एसपी ट्रैफिक व एसपी क्राइम को भी फोन करके रूम दिलवाने के साथ मंदिरों के दर्शन करवाने की बात कही। अधिकारियों को आरोपी की बातों पर शक हुआ और उन्होंने उसके खिलाफ जानकारी करनी शुरु कर दी। अधिकारियों को सच्चाई का पता लगा तो वृंदावन पुलिस को युवक को पकड़ने आदेश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता का रहने वाला है युवक 
कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने मय पुलिसबल के आरोपी युवक को इस्कॉन गेस्टहाउस के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अभिजीतकर पुत्र तपुनकर निवासी कोलकाता, हाल निवासी गुरुग्राम बताया। पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि एक युवक इस्कॉन में आकर कमरा दिलाने के लिए दबाव बना रहा था। उसने एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम को फोन कर रौब झाड़ा। ट्रांसफर कराने की धमकी दी। जांच के बाद चौकी प्रभारी रमणरेती दुष्यंत कौशिक द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed