फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police arrested crook after encounter in firozabad

फिरोजाबाद में मुठभेड़: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की गोली से हुआ घायल

Sat, 22 May 2021 12:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 12:10 PM IST
सार

फिरोजाबाद में करीब तीन माह पूर्व पेशी पर ले जाते समय फरार हुए 25000 के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 
 

विज्ञापन
police arrested crook after encounter in firozabad
घायल बदमाश को अस्पताल लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में शुक्रवार की रात 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भेजा। बदमाश के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार पांडेय ने बताया कि तीन माह पहले पेशी पर ले जाते समय बदमाश ऋषिपाल यादव निवासी नगला चंद्र हंस (थाना नगला खंगर) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात करीब 10 मुखबिर की सूचना पर थाना पचोखरा पुलिस ने इनामी बदमाश को गांव धर्मपुर के समीप घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed