Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested accused of robbing bank employee house

Agra: 'मैं महिला से बात करना चाहता था...', बैंककर्मी के घर लूटपाट करने वाले को पकड़ा, नहीं मिले जेवरात

Tue, 25 Feb 2025 02:30 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 02:30 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से बातचीत करना चाहता था। लेकिन महिला ने देखकर शोर मचा दिया।

विज्ञापन
Police arrested accused of robbing bank employee house
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार (ट्रांसयमुना) में बैंककर्मी के घर दिनदहाड़े लूट का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया। एक आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस ने लूट का मोबाइल उसके पास से बरामद किया। जेवरात का पता नहीं चला है।
विज्ञापन


कालिंदी विहार निवासी राहुल राज शर्मा के घर 20 फरवरी को वारदात हुई थी। घर पर उनकी पत्नी गुड़िया शर्मा अकेली थीं। एक युवक मास्क पहनकर घर में आया था। उनके साथ मारपीट की थी। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी मोबाइल, मंगलसूत्र, अंगूठी और कुंडल लूटकर ले गया था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी विजय जुरैल निवासी श्याम नगर, नरायच को गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह आए दिन उस रास्ते से गुजरता था। महिला को देखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे महिला से बात करनी थी। उसे पता था कि दिन में महिला अकेली रहती है। वह उससे बात करने गया था। महिला ने जैसे ही उसे मास्क में देखा शोर मचा दिया। वह घबरा गया। महिला का मुंह दबाने का प्रयास किया। इससे मारपीट हो गई। 


महिला ने मोबाइल उठाया उसने मोबाइल छीन लिया। महिला को कमरे में बंद करके भाग गया था। पुलिस के अनुसार बदमाश ने जेवरात नहीं लूटे थे। वहीं दूसरी तरफ बैंककर्मी का कहना है कि पुलिस केवल बदमाश की बात पर यकीन कर रही है। उनके घर दिनदहाड़े घटना हुई। पत्नी ने उस युवक को पहले कभी नहीं देखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed