{"_id":"6832e683d8e08de0f207d1d4","slug":"police-arrested-accused-of-harassed-a-woman-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सरेराह महिला से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला; पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सरेराह महिला से की छेड़छाड़, शोर मचाने पर धमकी देकर भाग निकला; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 03:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 25 May 2025 03:14 PM IST
सार
युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी महिला को धमकी देते हुए भाग निकला था।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में महिला से छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कई दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। छेड़छाड़ का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह सदर क्षेत्र में बुटीक चलाती हैं। बुधवार दोपहर बुटीक जा रही थीं। रास्ते में लाल रंग के स्कूटर पर एक युवक पीछे से आया। रोक कर छेड़खानी करने लगा। कपड़े खींचकर निर्वस्त्र करने की कोशिश की। शोर मचाने पर धमकी देकर भाग गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के खंगाले। इससे युवक का सुराग लगा। पिछले तीन दिन से पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को थाना सदर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। वहीं मनचले पर कार्रवाई के बाद पीड़िता ने पुलिस के कार्य की सराहना की।