फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested accused father-in-law and wife in  Sachin Upadhyay murder case in Agra

सचिन उपाध्याय हत्याकांड: आगरा में आरोपी ससुर और पत्नी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर चल रहे थे फरार

Sun, 29 Oct 2023 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

आगरा में सचिन उपाध्याय हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे। आरोपी साला पहले ही पकड़ा जा चुका है। 

विज्ञापन
Police arrested accused father-in-law and wife in  Sachin Upadhyay murder case in Agra
Agra Bank manager murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बहुचर्चित बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में आरोपी ससुर बिजेंद्र रावत और पत्नी प्रियंका को शनिवार की शाम ताजगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के बाद से दोनों भूमिगत थे। आरोपी साले कृष्णा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। ससुर और पत्नी की लोकेशन प्रयागराज में भी मिली थी।

विज्ञापन


ताजगंज स्थित रामरघु एग्जॉटिका कॉलोनी के निवासी सचिन उपाध्याय बैंक प्रबंधक थे। 17-18 अक्तूबर की रात उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके बाद उनके आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या से पहले उनके शरीर को जलाने की कोशिश भी की गई थी। चिकित्सकों के पैनल पोस्टमार्टम के बाद हत्या की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांसुरी धारण कर बांके बिहारी ने भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन के पिता ने ताजगंज थाने में पत्नी प्रियंका रावत, ससुर बिजेंद्र रावत और साले कृष्णा रावत के खिलाफ केस दर्ज कराया था। एक अज्ञात का भी जिक्र था। ताजगंज पुलिस ने कृष्णा रावत को 20 अक्तूबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इसके बाद पिता-पुत्री भूमिगत हो गए थे।


चर्चित हत्याकांड में पुलिस पर ढिलाई के आरोप व कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने निर्देश दिए कि पहले साक्ष्य जुटा लिए जाएं। उसके बाद गोपनीय रूप से तलाश में जुटें। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय गठित टीम की निगरानी कर रहे थे। सर्विलांस की मदद ली जा रही थी। सर्विलांस से मिली सूचना के बाद एक टीम को प्रयागराज भेजा गया।

गोपनीय स्थान पर हो रही पूछताछ

शनिवार को पुलिस ने हत्या के मुकदमे में नामजद पत्नी और ससुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस रविवार को हत्याकांड से जुड़े अनसुलझे सवालों के जवाब दे सकती है। अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की तो की है कि दोनों हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन हत्याकांड की वजह पुलिस ने नहीं बताई है। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि दोनों हिरासत में हैं, पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed