फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Banke Bihari appeared to devotees wearing white clothes and carrying flute On Sharad Purnima in Vrindavan

वृंदावन: शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांसुरी धारण कर बांके बिहारी ने भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ा जनसैलाब

Sat, 28 Oct 2023 10:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 10:44 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर श्वेत वस्त्रों में बांसुरी धारण कर बांके बिहारी ने भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य के दर्शन करने के जनसैलाब उमड़ा। 

विज्ञापन
Banke Bihari appeared to devotees wearing white clothes and carrying flute On Sharad Purnima in Vrindavan
विद्यापीठ चौराहा पर भीड के बीच बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने के लिए मशक्कत करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर शनिवार को आराध्य के श्वेत वस्त्र में भक्तों को दर्शन हुए। महारास के कटि काछनी वस्त्र, सिर पर मोर मुकुट और होठों पर मुरली धारण कर बांकेबिहारी महाराज के भक्तों को मनोहारी दर्शन हुए। वर्ष में एक बार इन विशेष दर्शनों की एक झलक पाने को भक्तों का उमड़ पड़े।

विज्ञापन


ठॉ. बांकेबिहारी मंदिर में आराध्यदेव प्रभु बांकेबिहारी की विशेष पूजा-अर्चना की। प्रभु दर्शन के लिए पट खुलते ही देश-विदेशों से आए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में शरद पूर्णिमा की अद्भुत छटा भक्तों को दर्शन के दौरान देखने को मिली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: बीच सड़क भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए; दोनों हाथ में तमंचा लहराते फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभु ने भक्तों को शरद पूर्णिमा के दिन विशेष पोशाक कमर पर बंधी कटि काछनी में दर्शन दिए। रात में सूर्यग्रहण के कारण शाम से ही सूतक होने पर दोपहर साढ़े तीन बजे तक ही ठाकुरजी की शयन आरती हुई और पट बंद हो गए।

यह भी पढ़ेंः- UP: ट्रैक्टर से टकराकर सड़क पर गिरे बाइक सवार, पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया; एक की मौत जबकि दूसरा घायल

मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत व सेवाधिकारी रजत गोस्वामी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन ठाकुरजी महारास के दर्शन भक्तों को देते हैं। उनको चंद्र कला और मेवाओं की खीर का भोग सेवित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed