{"_id":"5c7bd92fbdec227d9070d5ff","slug":"police-arrested-accused-by-whatsapp-chatting-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 'पिता' बन व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर आरोपी को दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 'पिता' बन व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर आरोपी को दबोचा, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 03 Mar 2019 07:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा क्षेत्र से बहला-फुसलाकर अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने तीन दिन में ढूंढ निकाला। 12वीं का छात्र उसे ले गया था। पुलिस ने छात्र से व्हाट्सऐप चैट की। पुलिस बातों में उलझाकर उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा है। 25 फरवरी को वो घर से बाजार खरीदारी के लिए गई थी। तभी लापता हो गई। परिजनों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस तलाश में लग गई। आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दोनों साथ नजर आए। छात्र अपने घरवालों से फोन पर बात नहीं करता था। जब कभी उसे बात करनी होती थी तो व्हाट्सऐप चैट करता था।
विज्ञापन
दिल्ली से दोनों गिरफ्तार
पुलिस ने छात्र के पिता का मोबाइल कब्जे में ले लिया। इसके बाद व्हाट्सऐप पर पिता की तरह चैटिंग शुरू कर दी। इसमें उसने कबूल कर लिया कि वो किशोरी के साथ है। वो मथुरा में एक दिन रुकने के बाद हरिद्वार चले गए हैं। पुलिस हरिद्वार पहुंची। मगर, वह दिल्ली चला गया।
पुलिस दिल्ली आई। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दोनों को पकड़ लिया। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी 17 साल का है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस दिल्ली आई। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दोनों को पकड़ लिया। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी 17 साल का है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।