{"_id":"637f3873439d11008970d813","slug":"police-arrested-a-man-for-posting-photo-on-facebook-with-pistol-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: युवक को टशन दिखना पड़ा महंगा, फेसबुक पर तमंचे के साथ डाली फोटो, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: युवक को टशन दिखना पड़ा महंगा, फेसबुक पर तमंचे के साथ डाली फोटो, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Thu, 24 Nov 2022 02:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Nov 2022 02:55 PM IST
सार
तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने राधारानी अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के मांट क्षेत्र में एक युवक को टशन दिखाना महंगा पड़ गया। उसने तमंचे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी जानकारी होने पर थाना मांट पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना मांट क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया ने कुछ दिन पहले अपनी फेसबुक आईडी पर तमंचे के साथ तस्वीर डाली थी। स्थानीय स्तर पर जब यह तस्वीर वायरल हुई तो मांट पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
गुरुवार को मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को राधारानी अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन