{"_id":"5e3b015e8ebc3ee5e15ea911","slug":"police-and-advocalte-mainpuri-news-agr428106221","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा और वकील के बीच हुई कहासुनी, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा और वकील के बीच हुई कहासुनी, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सोशल मीडिया पर एक दरोगा और अधिवक्ता के बीच हो रही बातचीत का ऑडियो बुधवार को जमकर वायरल हुआ। ऑडियो में दोनों के बीच एक ट्रक को रिलीज किए जाने को लेकर जमकर कहासुनी हुई। अधिवक्ता व ट्रक मालिक की ओर से एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत में दरोगा पर दस हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में एक जनवरी को भांवत चौराहा के पास एक ट्रक जो कि खाद्य पदार्थ लेकर गाजियाबाद जा रहा था, दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। चौकी इंचार्ज ने चालक अवनीश सिंह को गाड़ी के मूल कागजात लेने के बाद छोड़ दिया था। आरोप है कि थाने में खड़े वाहन में खाद्य सामग्री खराब हो रही थी। इसे पलटी कराए जाने के लिए दरोगा तैयार नहीं थे। आरोप है कि इसके लिए रुपयों की मांग की गई थी। इसके बाद ट्रक मालिक विकास ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दूसरे ट्रक में माल पलटी किया गया था।
दो फरवरी को दरोगा ने ट्रक रिलीज के मामले में बात करने के लिए मालिक को चौकी पर बुलाया। वहां अधिवक्ता सत्यराम भी पहुंचे। आरोप है कि वहां दरोगा ने टेक्निकल मुआयना के लिए एक हजार व अलग से 10 हजार रुपये की मांग की। इसी बात को लेकर अधिवक्ता व दरोगा के बीच जमकर कहासुनी भी हुई। करीब सात मिनट की इस बातचीत को ट्रक मालिक ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। ट्रक मालिक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।