{"_id":"602e70808ebc3ee95f323378","slug":"police-alert-near-school-for-security-reason-kasganj-news-agr4811654129","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए संजीदा हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए संजीदा हुई पुलिस
कासगंज में स्कूल के बाहर छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते सीओ सिटी
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
स्कूल, कॉलेज खुल गए हैं। ऐेसे में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर हो गई। बीते दिनों कोचिंग से लौटते समय सिढ़पुरा और कासगंज में छात्राओं के साथ मनचलों की हरकतें सामने आईं। इसको लेकर सीओ ने क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतें। कहीं कोई मनचला दिखाई दे तो सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
सीओ आरके तिवारी ने बृहस्पतिवार को स्वयं भ्रमण किया। उन्होंने शहर के स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों पर नजर रखी। स्कूलों की छुट्टी होने पर छात्राओं को बताया कि वे डरें नहीं, सशक्त बनें।
विज्ञापन
मनचले कोई हरकत करें तो पुलिस को सूचित करें। महिला हेल्पलाइन 1090 पर कॉल करें। किसी भी विपरीत परिस्थिति में डटकर मुकाबला करें। प्रत्येक छात्रा अपनी अनूठी मिसाल पेश करे। इधर सीओ ने सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहें। यदि कहीं कोई मनचला सक्रिय दिखाई दे तो तत्काल एक्शन लें। सीओ ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। एंटी रोमियो स्क्वॉइड सक्रिय कर दिए गए हैं। पुलिस सभी स्कूल, कॉलेजों के प्रबंधकों से बातचीत कर छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था सुरक्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।