फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police alert after Delhi blast, fireworks recovered from house

Agra News: दिल्ली में हुए धमाके बाद पुलिस अलर्ट, घर से बरामद की आतिशबाजी

Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Police alert after Delhi blast, fireworks recovered from house
कुरावली/किशनी। दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में भी पुलिस अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को कुरावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक घर से आतिशबाजी बरामद की। किशनी थाना पुलिस ने भी सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहन व सामान आदि की तलाशी ली।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर जिले में भी दिल्ली में हुए धमाके के बाद अधिकारी चेकिंग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम नीरज द्विवेदी और सीओ सच्चिदानंद ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम मोहल्ला फर्दखाना निवासी आतिशबाजी विक्रेता उमेश जैन के आवास पर पहुंची, तलाशी के दौरान दिवाली के बाद वापस की जाने वाली आतिशबाजी बरामद हुई। आतिशबाजी को जब्त कर लिया गया। एसडीएम ने बताया कि दिल्ली में हुई घटना के बाद सुरक्षा को लेकर सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है। किशनी थाना प्रभारी ललित भाटी ने टीम के साथ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्ति व सामान आदि की तलाशी ली गई, बस स्टैंड आदि स्थानों पर घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। वहीं सुरक्षा को लेकर जनपद में प्रवेश करने वाले बॉर्डर पर भी बैरियर लगाकर चेकिंग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed