फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Poisonous Liquor Shop News: poisonous wine sell on liquor shops in rural area

आगरा: शराब से आठ मौतें: ठेकों पर सेल्समैन की मिलीभगत से बिकती है अवैध और नकली शराब

Wed, 25 Aug 2021 10:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Aug 2021 10:33 AM IST
सार

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जिस व्यक्ति का नाम लिया गया है, उसकी पत्नी ने गांव के लोगों पर मकान के विवाद में झूठा आरोप लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
Agra Poisonous Liquor Shop News: poisonous wine sell on liquor shops in rural area
आगरा: पुलिस ने लगाई शराब के ठेके पर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर से लेकर देहात तक नकली और अवैध शराब के मामले पकड़े जा चुके हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। मगर, अवैध शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की जांच में सामने आ चुका है कि सेल्समैन की मिलीभगत से नकली शराब ठेकों पर बेची जाती है। वहीं नगला देवरी में चार की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस से लोगों ने एक घर में शराब बिकने की शिकायत की। 

विज्ञापन

अछनेरा के महुअर में हर्ष ढाबा पर शराब फैक्टरी पकड़ी गई थी। यहां पर नकली शराब तैयार की जा रही है। इस शराब को बिचपुरी और रुनकता के शराब के ठेकों पर सेल्समैन की मदद से सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने ठेकों पर सील लगाई थी। इसके बाद ताजगंज में शराब का जखीरा पकड़ा गया था। कंटेनर में शराब ले जाई जा रही थी। यह हरियाणा की थी। दूसरे राज्य में जा रही थी। आगरा में अवैध शराब और नकली शराब के मामले कई बार पकड़े जा चुके हैं। 
विज्ञापन

ताजगंज के नगला देवरी में लोगों ने शिकायत की कि गांव का एक व्यक्ति 50 रुपये में देशी शराब का पौवा बेचता है। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। जिस व्यक्ति का नाम लिया गया है, उसकी पत्नी ने गांव के लोगों पर मकान के विवाद में झूठा आरोप लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगला देवरी : तीन के पोस्टमार्टम, एक का पता नहीं
ताजगंज के गांव देवरी में भी सोमवार को चार लोगों की मौत हुई। परिजनों ने जहरीली शराब से मौत का आरोप लगाया है। गांव देवरी में सबसे पहले रविवार रात को तारा चंद की मौत हुई थी। उनके चचेरे भाई गुड्डू ने बताया कि भाई शराब पीने के आदी थे। रविवार को दोपहर से शराब पी रहे थे। रात को सोते समय मौत हो गई। सोमवार को उन्होंने पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद चंद्रभान उर्फ चंदू कुशवाहा, राम सहाय और सुनील की तबियत बिगड़ी। परिजनों के मुताबिक, तीनों के पहले पेट में दर्द हुआ। राम सहाय और चंद्रभान की मौत कुछ देर में हो गई। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सुनील ने रात में दम तोड़ा। उसकी पत्नी बेबी दिव्यांग है। उसके तीन बच्चे हैं। पिता जयपुर में रहते हैं। वह मंगलवार दोपहर घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
मुख्यमंत्री को लिखा पत्र 
गांव देवरी में चार लोगों की मौत की जानकारी पर समाज सेवी विजय सिंह लोधी गांव पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ताराचंद,  चंदू कुशवाहा, राम सहाय दिवाकर और सुनील की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। पुलिस बीमारी से मौत की बात कह रही है, जबकि घरवाले जहरीली शराब से मौत का दावा कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में जांच के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
आठ मौतों के बाद जागी आगरा पुलिस: चार ठेके किए सील, परिवारों पर छाया रोजी-रोटी का संकट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed