फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ मौतों के बाद जागी आगरा पुलिस: चार ठेके किए सील, परिवारों पर छाया रोजी-रोटी का संकट

Wed, 25 Aug 2021 09:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 25 Aug 2021 09:00 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Sealed Liquor Shop After Eight Death Due To Drinking Alcohol
जहरीली शराब पीने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

शराब पीने के बाद 48 घंटे में डौकी और देवरी हुई आठ लोगों की मौत के बाद पुलिस ने चार ठेकों को सील किया है। ठेकों के स्टॉक की जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में ग्रामीणों ने क्षेत्र में शराब के अवैध रूप से बिकने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अगर शराब की अवैध बिक्री पर लगाम लगा लेती तो लोगों की मौत नहीं होती।


एसओ डौकी अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को ग्राम कौलारी कलां तथा नगला भोला में अंग्रेजी और देसी शराब के दो-दो ठेकों पर सील लगा दी है। शराब की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर गांववाले इन्हीं ठेकों से शराब खरीदते हैं। हालांकि चर्चा है कि गांव में अवैध रूप से भी शराब बेची जाती है। अवैध रूप से बिकने वाली शराब पीने से ही यह हादसा हुआ है। 

Agra Police Sealed Liquor Shop After Eight Death Due To Drinking Alcohol
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के मुताबिक डौकी क्षेत्र का ही एक वीडियो करीब 15 दिन पहले वायरल हुआ था। जिसमें एक मकान से शराब की अवैध बिक्री की जा रही थी। लोगों का कहना है कि पुलिस ने उस वीडियो को संज्ञान में ले लिया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता। उस मामले में प्रभारी निरीक्षक डौकी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि यह वीडियो उनके क्षेत्र का नहीं है। 

Agra Police Sealed Liquor Shop After Eight Death Due To Drinking Alcohol
शराब पीने के बाद हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

एसपी पूर्वी के. वेंकट अशोक ने बताया कि प्रथम दृष्टया अत्यधिक शराब के सेवन से मौत का मामला लग रहा है। तीन मृतकों अनिल, रामवीर और गंगा प्रसाद के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। विसरा जांच भी प्राथमिकता पर कराई जाएगी। मिथाइल टेस्ट कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट 24 से 48 घंटे में मंगवाई जाएगी। इससे यह साफ हो जाएगा कि शराब जहरीली थी या नहीं, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इलाके के चार ठेकों को सील कर दिया गया है। इनके स्टॉक की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Sealed Liquor Shop After Eight Death Due To Drinking Alcohol
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला

कौलारा कला के तीन लोगों की मृत्यु हुई है। नजदीक के गांव में एक मृत्यु है। चारों व्यक्तियों के पोस्टमार्टम में जहरीली शराब से मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है। आगे की जांच के लिए उनके बिसरे सुरक्षित किए हैं। जरूरत पड़ने पर उनकी दोबारा जांच कराई जाएगी। शराब ठेका सील किया है। ताकि स्टॉक से छेड़छाड़ नहीं हो सके। आसपास के 10 गांवों में जांच कराई जा रही है। अगर शराब पीने से मौत हुई होगी तो अन्य गांव में भी हो सकता है लोगों ने शराब खरीदी हो। देवरी रोड क्षेत्र में मौत के मामले में जांच कराई जा रही है। दोनों जगह जिन ठेकों से शराब खरीदी गई थी उन्हें प्रशासन ने सील कर दिया है। अवैध शराब बिक्री की जांच व छापामारी को एडीएम सिटी की अध्यक्षता में एफएसडीए, पुलिस, आबकारी व मजिस्ट्रेट टीमें गठित की गई हैं। जो फतेहाबाद व अन्य क्षेत्रों में अवैध शराब की गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करेंगी। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Agra Police Sealed Liquor Shop After Eight Death Due To Drinking Alcohol
पीड़ित परिवार विलाप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
परिवारों पर छाया रोजी-रोटी का संकट
कौलारा कलां और वहीं के मजरा बरकुला में शराब पीने से चार लोगों की जान चली गई। हादसे से इनके  परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। गांववालों ने बताया कि कौलारा कला निवासी अनिल गांव के ही एक दुग्ध उत्पादक के घर से दूध एकत्रित कर आगरा में एक डेयरी पर पहुंचाता था। साथ ही मजदूरी करता था। उसके चार बच्चे हैं। वहीं मृत राधेश्याम के भी चार बच्चे हैं। वह भी प्रतिदिन कमाने वाला मजदूर था। रामवीर के 7 बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़की तथा चार लड़के हैं। ऐसा ही कुछ हाल बरकुला निवासी गया प्रसाद का भी है। वह भी मजदूर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed