फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poet Wahe Guru said someone take Tricolor to Golden Temple person stops you from leaving cannot be Sardar

Agra: स्वर्ण मंदिर की घटना पर बोले हास्य कवि वाहे गुरु-ऐसा व्यक्ति सरदार नहीं हो सकता, चुटकुलों से किया लोटपोट

Wed, 19 Apr 2023 01:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 01:39 PM IST
सार

आगरा के अमर उजाला कार्यालय पहुंचे हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया ने तिरंगा लगाने की वजह से युवती को स्वर्ण मंदिर में जाने से रोकने पर कहा कि ऐसा व्यक्ति सरदार नहीं हो सकता। इसके बाद उन्होंने अपने चुटकुलों से मौजूद लोगों को लोटपोट कर दिया। 

विज्ञापन
poet Wahe Guru said someone take Tricolor to Golden Temple person stops you from leaving cannot be Sardar
हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे हास्य कवि, लेखक, विचारक वाहे गुरु भाटिया ने अमर उजाला की 75 वर्षों की यात्रा पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में चेहरे में तिरंगा लगा होने की वजह से एक युवती को जाने से रोकने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सरदार हो ही नहीं सकते। 

विज्ञापन


दरअसल, दो दिन पहले एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती के साथ एक युवक मंदिर के गेट पर खड़े सरदार से बातचीत करते दिख रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि युवती को स्वर्ण मंदिर में इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया क्योंकि वह चेहरे पर तिरंगा लगाए हुई थी। 

विज्ञापन

तिरंगे के लिए भगत सिंह हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए

इस पर हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि तिरंगे के लिए भगत सिंह हंसते हंसते फांसी पर चढ़ गए। हम कौन होते हैं किसी को तिरंगे के साथ प्रवेश से रोकने वाले। कहा कि तिरंगा मेरे वतन का है। मैं खुल्लम खुल्ला उसे संदेश दे रहा हूं कि वह सरदार हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रंथ साहब के अंदर प्रभुश्री राम की वाणियां हैं। हम होते कौन हैं रोकने वाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उन्होंने अपने स्वभाव के मुताबिक कुछ हास्य की पंक्तियां भी सुनाईं। उनके हास्य के चुटकुले सुनकर मौजूद लोग हंसी से लोटपोट हो गए। उन्होंने कोरोना पर कई सारे चुटकुले सुनाए। आइए पढ़तें हैं वाहे गुरु भाटिया के चुटकुले...

चुटकुले सुन हो जाएंगे लोटपोट

कहा कि... कोरोना चीन से आया। चीन जिसकी खुद की आंखे नहीं खुलतीं उसने पूरे विश्व की आंखे खोल दीं। चीन में सब दो फुटे लोग होते हैं, यदि वहीं कभी कोई लंबा आदमी मिल जाए तो समझ लेना चाहिए कि हमारे पुरखों का वहां आना जाना रहा है। 

कहा कि कोरोना का नाम हमारी महिलाओं ने रखा...जब तक कोरोना नहीं आया था तब घर कि महिलाएं कहती अजी ये करोना...वो करोना...महिलाओं ने कोरोना को इतना याद किया कि कोरोना आ गया...



इसके बाद उन्होंने लॉकडाउन के अनुभव और पुलिस की मारपीट पर भी कई चुटकुले सुनाए। साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने पर...जुड़वां बच्चों पर सुनाएं अपने चुटकुलों से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। 

आइए आगे देखते हैं पूरा वीडियो...


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed