{"_id":"62ea22d87457f25428631ded","slug":"png-price-increase-expenditure-of-300-to-500-rupees-on-a-house-has-increased-further","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का झटका: पीएनजी का दाम बढ़ने से 65 हजार परिवारों पर महंगाई की मार, इतना बढ़ा अतिरिक्त खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का झटका: पीएनजी का दाम बढ़ने से 65 हजार परिवारों पर महंगाई की मार, इतना बढ़ा अतिरिक्त खर्च
Wed, 03 Aug 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:55 PM IST
सार
पीएनजी चार रुपये महंगी होने से एक घर पर 300 से 500 रुपये का खर्च और बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री भी महंगे हैं। इसका असर परिवार की बचत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीएनजी पाइपलाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में घरेलू गैस के बढ़ते दाम से परेशान लोग पीएनजी अपनाने लगे, लेकिन अब इसके दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इससे 65 हजार परिवारों की रसोई का खर्च बढ़ गया है। इससे प्रति परिवार 300 से 500 रुपये का खर्च अधिक हो गया है।
ताजनगरी में कमला नगर, दयालबाग, न्यू आगरा, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जयपुर हाउस समेत 20 कॉलोनियों के 65 हजार से अधिक घरों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है। बीते छह महीने में पीएनजी पर 20 रुपये से अधिक बढ़े हैं। औसतन हर महीने का गैस खर्च 80 से 120 किलो होता है। ऐसे में चार रुपये महंगी होने से एक घर पर 300 से 500 रुपये का खर्च और बढ़ गया है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री भी महंगे हैं। इसका असर परिवार की बचत पर पड़ रहा है।

500 रुपये का खर्च बढ़ा
सिलिंडर महंगे होने के कारण पीएनजी का कनेक्शन लिया। अभी दो महीने में औसतन 1400-1500 रुपये का बिल आ रहा है। महंगी होने से बिल 500 रुपये ज्यादा बिल आएगा। - सुमन शर्मा, आवास विकास कॉलोनी
विज्ञापन