फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pm yojana

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना के तहत 53.40 लाख की धनराशि भेजी

Tue, 27 Oct 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
pm yojana
नगर पालिका में स्ट्रीट वेंडर्स को स्वीकृति पत्र देतीं चेयरमैन मनोरमा देवी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना का जिले के 534 स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ मिला है। इनके खातों में योजना के तहत 53.40 लाख रुपये की धनराशि भेज दी गई। मंगलवार को प्रधानमंत्री के ऑनलाइन भाषण के बाद नगर पालिका सभागार में 70 लाभार्थियों को पालिकाध्यक्ष ने स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री के ऑनलाइन संवाद के बाद नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी, ब्रांड एंबेजडर लक्ष्मण गुप्ता ने 70 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र बांटे। पालिकाध्यक्ष ने प्रमाणपत्र वितरित करते हुए कहा कि सभी लाभार्थी प्रधानमंत्री की इस योजना का लाभ उठाते हुए स्वरोजगार अपनाएं। प्रभारी ईओ सर्वेश कुमार चौधरी, कार्यालय अधीक्षक सतीश चंद्र तैनगुरिया राजस्व निरीक्षक प्रशांत यादव, विनय भइया राजीव मिश्रा, विश्वनाथ सिंह यादव, दीपक सिंह, ब्रजेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका में 659 लोगों ने योजना के लाभ के लिए पंजीकरण कराया था। जिसमें से प्रथम चरण में बैंक ऑफ इंडिया से 210, पंजाब नेशनल बैंक शाखा क्लब घर से 204 और पंजाब नेशनल बैंक शाखा सदर से 120 लोगों को योजना का लाभ दिलाया गया है। शेष को शीघ्र लाभ दिलाया जाएगा। - मनोरमा देवी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को बांटे ऋण पत्रक
कुसमरा/कुरावली/करहल। ग्रामीण अंचल में भी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत लाभार्थियों को ऋण पत्रक बांटे गए। नगर पंचायत कुसमरा सभागार में कार्यशाला हुई। शाखा प्रबंधक अजीत सिंह ने ऋण बांटे। 125 ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए। ईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, शिवकुमार अवस्थी, प्रदीप कुमार मौजूद रहे। नगर पंचायत कुरावली कार्यालय में प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद देखा गया। साथ ही पत्रक भी बांटे गए।

मुन्नालाल गौतम, अदनान उल्ला खान, निशुल दीक्षित, संतोष कुमार, राहुल कुमार, प्रेमचंद्र वर्मा, अंसार खान, पप्पे कश्यप, सर्वेश कुमार उपस्थित रहे। करहल नगर पंचायत सभागार में वर्चुअल संवाद का प्रसारण और पत्रक वितरण हुआ। ईओ प्रभात रंजन यादव, शाखा प्रबंधक जितेंद्र तिवारी, सभासद कलपेंद्र भारतीय, छक्कन, पवन जैन, अजमत राहत, अवलेंद्र, दयानंद, अशोक, विशाल, राजा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed